google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रेम-प्रसंग को लेकर यूनिवर्सिटी में हुआ हंगामा, अशांति पैदा करने वाला छात्र सस्पेंड.....

Sep 30, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश में लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल हो गया, यहां दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, पुलिस के सामने एक युवक की पिटाई होती रही, दरअसल, विश्वविद्यालय के अंदर बनी किशोरी कैंटीन पर एक छात्र पर दूसरे विद्यालय छात्र ने कातिलाना हमला कर दिया, इसके चलते छात्र का सिर फूट गया, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जानकारी के मुताबिक, बीए थर्ड ईयर में पढ़ने वाला छात्र अक्षय अपनी दोस्त के साथ कैंटीन में बैठा हुआ था, तभी एमए फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाला प्रियांशु वहां पहुंच गया और स्टील वाले जग से अक्षय के सिर में ताबड़तोड़ हमले कर दिए. इससे वह लहूलुहान हो गया, इसके बाद अक्षय के समर्थन में अन्य दर्जनों छात्र मौके पर इकट्ठा हो गए. इसके बाद और माहौल गंभीर हो गया. इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस कैंपस में पहुंची, इस दौरान पुलिस के सामने ही आरोपी छात्र की पिटाई होती रही, हालांकि मुश्किल से पुलिस ने आरोपी को वहां से जीप में बैठाकर निकाला और हसनगंज कोतवाली ले गई |


कुछ छात्राें ने हसनगंज कोतवाली का घेराव करने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया, पुलिस ने घायल छात्र अक्षय को अस्पताल में भर्ती कराया है.,वहीं विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था तैनात कर दी गई है, बताया जा रहा है कि यह मामला एकतरफा प्रेम-प्रसंग का है, क्योंकि पीड़ित छात्र जिस लड़की के साथ कैंटीन में बैठा हुआ था, वह आरोपी प्रियांशु की परिचित थी | इसको लेकर आरोपी को लड़की का अक्षय के साथ बैठना गवारा नहीं लगा, वह नहीं चाहता था कि उसकी परिचित लड़की उसके जूनियर के साथ बैठे. इसी रंजिश के चलते प्रियांशु ने अक्षय पर हमला कर दिया, विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपी छात्र प्रियांशु मिश्रा को निलंबित कर दिया है, साथ ही अन्य कार्रवाई भी की जा रही हैं, वहीं पुलिस ने आरोपी प्रियांशु मिश्रा के खिलाफ अटेंप्ट टू मर्डर का केस दर्ज किया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html