पाकिस्तान में मचा हाहाकार....महंगाई ने हालत बिगाड़ी....गैस सिलेंडर 3000, पेट्रोल 300 के पार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अपने इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं. देश में महंगाई ने फिर से छलांग लगाना शुरू कर दिया है और अगस्त की तुलना में सितंबर 2023 में ये फिर से 30 फीसदी के पार निकल गई है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा 3 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज की मंजूरी के बाद भी देश की कार्यवाहक सरकार महंगाई काबू करने में नाकाम साबित हो रही है |
सितंबर में यहां पहुंची महंगाई दर सबसे पहले बात कर लेते हैं पाकिस्तान में सितंबर महीने में आए महंगाई दर के आंकड़ों की, तो देश में सालाना आधार पर महंगाई दर सितंबर में बढ़कर 31.4 फीसदी के हाई लेवल पर पहुंच गई है. इससे पिछले महीने अगस्त में ये 27.4 फीसदी पर थी |
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल के दाम और ऊर्जा की कीमतों में आए उछाल के चलते महंगाई दर में इजाफा हुआ है. देश में खाद्य महंगाई दर साल-दर-साल वृद्धि के साथ 33.1 फीसदी पर पहुंच गई है. वहीं सितंबर महीने में शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर बढ़कर 29.7 फीसदी और ग्रामीण क्षेत्र की महंगाई दर 33.9 फीसदी हो गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments