google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थाने में घुसकर हुआ हमला, थाना प्रभारी ही सुरक्षित नहीं...

Oct 23, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सम्भल- उत्तर प्रदेश के सम्भल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है | रविवार के दिन रोजाना की तरह सभी पुलिसकर्मी चंदौसी कोतवाली परिसर में अपना काम कर रहे थे | तभी अचानक से एक युवक थाने में आ घुसा | फिर उसने थाना प्रभारी (SHO) पर धारदार हथियार से हमला कर दिया | इससे एसएचओ गंभीर रूप से घायल हो गए |


दर्द के मारे तड़प रहे एसएचओ ने शोर मचाया तो अन्य पुलिसकर्मी भागते हुए उनके पास आए |उन्होंने हमला करने वाले युवक को तुरंत पकड़ लिया | साथ ही एसएचओ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया | जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पवार थाने बैठ कर जन सुनवाई कर रहे थे | तभी एक युवक SHO के ऑफिस में आया और SHO सतेंद्र पवार से बात करते-करते ब्लेड से हमला कर दिया | पहले उनकी गर्दन पर ब्लेड से हमला लिया | फिर चेहरे पर भी ब्लेड से वार किया |


संभल के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने घटना को लेकर बताया कि आरोपी शख्स मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है और डिप्रेशन का शिकार है | जिसके परिवार के बारे में जानकारी निकाली जा रही है | वहीं उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी | फिलहाल प्रभारी निरीक्षक की स्थिति सामान्य है, जो की प्राथमिक उपचार के बाद वापस थाने में पहुंच गए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html