रक्षामंत्री के एलओसी पार करने के बयान से पाकिस्तान में हड़कंप…..

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भविष्य में जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए एलओसी पार करने की चेतावनी क्या दी पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। एक ओर पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर रक्षा मंत्री ने ऐसी चेतावनी दे दी है, कि पाकिस्तानी हुक्मरानों के बीच खलबली मच गई है। पाकिस्तान में इस मुद्दे को लेकर सेना और शाहबाज सरकार के वरिष्ठ लोगों के बीच बैठकों का दौर जारी है। पाकिस्तान में यह सवाल उठ रहा है कि जिस तरह बार-बार भारत पीओके की बात कर रहा है, तब कहीं उसने कोई बड़ी योजना नहीं बना रखी है? रक्षा मंत्री सिंह के ताजा बयान ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है |
इसके बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की ओर से आनन फानन में जारी बयान में भारत के रक्षा मंत्री की उस टिप्पणी की निंदा की गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अपना सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने कहा कि ‘‘युद्ध भड़काने वाली बयानबाजी’’ क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए खतरा है। इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय ने कहा है कि पाकिस्तान किसी भी आक्रामकता के खिलाफ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के बयान में कहा , ‘‘हम भारत को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं, क्योंकि उसकी आक्रामक बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और दक्षिण एशिया में रणनीतिक माहौल को अस्थिर करने वाली है। बयान में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है कि भारत के नेताओं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के बारे में ‘‘अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना’’ टिप्पणी की है।
बहरहाल, राजनाथ सिंह के बयान की बात है, तब बता दें कि लद्दाख के द्रास में कारगिल विजय दिवस के मौके पर कारगिल युद्ध स्मारक में अपने संबोधन में सिंह ने कहा था कि देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा, हम देश का सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं... अगर इसके लिए एलओसी पार करना हो, तब हम वह भी करने के लिए तैयार हैं... अगर हमें उकसाया गया और जरूरत पड़ी, तब हम एलओसी को पार कर जाएंगे।’’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments