google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चलती बस में आग लगने से मचा हड़कंप, ड्राईवर की सुझबुझ ने बचाई कईयों की जान.......

Aug 17, 2023
1 min read
























































एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है | हरियाणा के फरीदाबाद में अचानक चलती हुई रोडवेज बस में आग लग गई | बस से धुआं निकलते हुए देखकर ड्राइवर ने बस को रोक दिया, जिसके बाद सभी यात्री अपनी जान बचाकर बस से बाहर आए. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई |

मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम से आ रही हरियाणा रोडवेज की सीएनजी बस जब सैनिक कॉलोनी के गेट नंबर 1 के पास पहुंची तभी उससे अचानक धुआं निकलने लगा. बस से धुआं निकलते देखकर ड्राइवर ने सूझबूझ से काम लेते हुए बस में ब्रेक लगा दिया | आग की खबर लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री अपनी जान बचाकर बस से बाहर निकल आए|

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने तक आग पूरी बस में फैल चुकी थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने वहां पहुंकर आग पर काबू पाय, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ. वहीं दूसरी तरफ बस में आग लगने की वजह से इलाके में लंबा जाम लग गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html