google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

देर रात गांव में फायरिंग से मचा हड़कंप....

Nov 15, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शामली - गांव भैंसवाल में देर रात एक युवक ने एक मकान में पहुंचकर ताबतोड़ फायरिंग की जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी और हथियार लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि वह 14 नवंबर की देर रात करीब पौने 10 बजे अपने मकान में परिवार के साथ मौजूद था। मकान का मुख्य दरवाजा बंद था। इसी दौरान गांव भैंसवाल निवासी ललित पुत्र जसबीर सिंह उनके मकान में घुस गया।


परिवार को जान से मारने की नियत से अंधाधुंध कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे सुरेंद्र और उसके परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। वहीं फायरिंग की घटना से गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के मकानों से बाहर आने पर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया। सूचना पर रात में ही गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस गांव में पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी ललित गांव में ही एक युवक की हत्या के मामले में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया हुआ है। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी ललित के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें डाल रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html