अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन, खाना खाने के बाद 150 से ज्यादा लोगों की हालत बिगड़ी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। जिसमें गांव के करीब 200 लोग शिकार हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में त्रयोदशी कार्यक्रम के दूसरे दिन महिलाएं, बच्चे, बूढ़े-जवान उल्टी-दस्त से परेशान हो गए तो कईयों को बुखार चढ़ आया। उन्हें मोंठ व समथर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार को एसडीएम मोंठ, मुख्य चिकित्साधिकारी झांसी सहित अन्य अफसरों की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाला लिया है, जहां लोगों का इलाज किया जा रहा है। गांव बरोदा में बीती 27 अक्तूबर को त्रयोदशी कार्यक्रम था। जिसमें शामिल होने कई गांवों के बड़ी संख्या में लोग गए थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को कुछ लोगों को पेट में जलन, उल्दी और दस्त शुरू हुए। वहीं रविवार को इनकी अचानक संख्या बढ़ गई। कई घरों में लोग उल्टी-दस्त के साथ बुखार से कराह रहे थे। जैसे-जैसे सूरज चढ़ा तो मरीजों की संख्या भी बढ़ा गई। जिससे बरोदा में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने लोगों का परीक्षण किया और तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई। करीब 25 से 35 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ में भर्ती कराया गया, जबकि 35 से 45 लोगों को सीएचसी समथर भेजा गया। कई मरीज स्वयं ही निजी अस्पताल चले गए।
सूचना पर रविवार उपजिलाधिकारी मोंठ मनोज कुमार सरोज ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय, आयुष्मान भारत विभाग से डॉ. सपन, चिकित्सा अधीक्षक मोंठ डॉ. माता प्रसाद राजपूत, लेखपाल राघवेन्द्र समाधिया, थाना प्रभारी पूंछ अरुण कुमार तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि वेद प्रकाश वर्मा के साथ मौका-मुआयना किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव बुलाया गया है। जहां लोगों का परीक्षण किया गया है। बरहाल समथर व मोंठ में हिमांशु, मुकेश राजपूत, बॉबी, अभी, भरत लाल, रौनक सहित करीब 50 से 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments