google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

थाने में जमकर कटा बवाल, कमिश्नर और पार्षद लड़े.....पढ़ें पूरी खबर

Oct 14, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

राजनांदगांव नगर निगम के कमिश्नर अभिषेक गुप्ता और भाजपा पार्षद गगन आईच के बीच मारपीट का मामला सामने आने के बाद पार्षद के पक्ष में भाजपा नेताओं ने बसंतपुर थाना का घेराव कर दिया। शनिवार को हुए इस घटना की खबर से बवाल मच गया। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने थाना में पहुंचकर आयुक्त के खिलाफ निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट करने के आरोप लगाते एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहीं कमिश्नर का कहना है कि चुनाव आचार संहिता लागू होने की जानकारी होने के बावजूद पार्षद ने बंगले में आकर हंगामा किया। कमिश्नर का कहना है कि सरकारी अवकाश के दिन पारिवारिक माहौल को खराब करते हुए पार्षद ने काफी विवाद किया। इस बीच गगन आईच को कमीशनर द्वारा पीटे जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। चुनावी माहौल में भाजपा को एक बड़ा मुद्दा मिल गया।


वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, नीलू शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना में पहुंचकर आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए अड़े रहे। बताया जा रहा है कि सीएसपी अमित पटेल और एसडीएम अरूण वर्मा द्वारा उचित कार्रवाई का भरोसा देकर थाना में मौजूद भाजपा नेताओं से लौटने की गुजारिश की, लेकिन भाजपा पार्षद के साथ हुए मारपीट के मामले को लेकर बिना एफआईआर दर्ज किए मामला शांत नहीं होने पर सभी अड़े रहे।


बताया जा रहा है कि सीएसपी ने दो घंटे का वक्त भी मांगा, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। भाजपा पार्षद गगन आईच का कहना है कि आयुक्त एक बदमिजाजी अफसर हैं। लंबे समय से वार्ड के विकास को लेकर वह मिलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आयुक्त ने उनके नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया है। इसी बात की जानकारी के लिए आज सुबह आयुक्त के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्षद से मिलने से इंकार कर दिया। एक जनप्रतिनिधि होने के नाते पार्षद वहां से नहीं हटे, इसी बात को लेकर आयुक्त और पार्षद के बीच शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। पार्षद के चेहरे में चोट के निशान भी हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html