google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मां विन्ध्यवासिनी धाम में आस्था का उमड़ा रेला, दो लाख से अधिक भक्तों ने लगाई हाजिरी....

Oct 23, 2023
1 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर आदिशक्ति जगतजननी मां विंध्यवासिनी के महागौरी स्वरूप का दर्शन-पूजन करने के लिए दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंगला आरती के बाद भक्तों के दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो अनवरत जारी है। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिरों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मंदिरों में मत्था टेकने के बाद भक्त त्रिकोण परिक्रमा को निकल रहे हैं। सुबह 10 बजे तक दो लाख से अधिक भक्तों ने श्रद्धा भाव से माता के धाम में शीश झुकाकर सुख-समृद्धि की कामना की। गुड़हल, गुलाब और कमल के पुष्पों से मां का श्रृंगार किया गया। भव्य श्रृंगार देख श्रद्धालु निहाल हो उठे । घंटा, शंख, नगाड़ा और माता के जयकारे से मंदिर में चारों दिशाएं गुंजायमान है।

विंध्य धाम में चौकस सुरक्षा व्यवस्था

गंगा घाटों पर स्नान करने के बाद मां के दरबार में पहुंचे भक्तजनों ने बड़े ही भक्ति भाव से दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने के बाद कोई गर्भगृह से तो कोई झांकी से माता के भव्य स्वरूप का दीदार किया। भक्त हाथ में नारियल-चुनरी, माला-फूल, कपूर-धूपबत्ती एवं प्रसाद लेकर विंध्यधाम पहुंचे। महाअष्टमी तिथि पर मेला क्षेत्र में तैनात किए गए पुलिस व पीएसी सहित श्री विंध्य पंडा समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्काउट-गाइड भक्तों को नियंत्रित करने में जुटे हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html