खाना परोसने को लेकर हुआ झगड़ा, बेटे ने ली मां की जान...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
अलीबाग- मामूली कहासुनी बेटे को अपनी बूढ़ी मां पर इतना गुस्सा आया कि पहले तो उसने अपनी मां को इतना मारा-पीटा की वह अधमरी हो गई | इसके बाद आरोपी ने अपनी मां को घर से बाहर निकाला और उसे पर कचरा फेंककर जिंदा जला दिया | बुरी तरह से झुलसी महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था | यहां उसने दम तोड़ दिया | वहीं, इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है | पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है | घटना महाराष्ट्र के राजगढ़ जिले की है |
दरअसल, घटना 24 अक्टूबर को रायगढ़ जिले के रेवदंडा पुलिस थाना क्षेत्र के अलीबाग तालुका के नवखार सुदकोली गांव में हुई थी | यहां पर 67 साल चांगुना खोत अपने 27 साल के बेटे जयेश खोत के साथ रहती थी | घटना वाली रात को मां-बेटे खाना खा रहे थे | तभी खाना परोसने को लेकर जयेश का अपनी बुजुर्ग मां से विवाद हो गया | गुस्साए बेटे ने लकड़ी उठाई और मां की पिटाई शुरू कर दी | वह इतने पर भी नहीं रुका | उसने धारदार हथियार उठाया और मां के सिर पर दे मारा | हमले में बुजुर्ग मां बुरी तरह से घायल हो गई | उसके शरीर पर गहरे जख्म हो गए |
जयेश के सिर पर मानों खून सवार हो गया | उसने घायल बुजुर्ग मां को घर से बाहर निकाल | वह खुद को बेटे से छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी | उसने घर के बाहर पड़ा ढेर सारा कूड़ा उठाया और मां के ऊपर डाला दिया | इसके बाद आरोपी ने अपनी जिंदा मां के आग के हवाले कर दिया |
जैसे ही गांव के लोगों को घटना की जानकारी मिली तो उन लोगों ने महिला को बचाया | मगर, वह बुरी तरह से झुलस चुकी थी | पुलिस को घटना की जानकारी दी गई | बुजुर्ग महिला को इलाज के अलीबाग सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया |
पुलिस ने आरोपी बेटे जयेश को गिरफ्तार कर लिया है | उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 506 (आपराधिक धमकी) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments