google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे की आधुनिक ट्रेन के ब्रेक में आई खराबी.....

Jan 16, 2024
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महाराष्ट्र में जालना से मुंबई जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में मंगलवार सुबह खराबी आ गई। इस वजह से ट्रेन में सवार यात्रियों को करीब 30 मिनट की देरी हुई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पड़ोसी ठाणे जिले में आसनसोल स्टेशन पर रुकी जहां उसकी तकनीकी खामी को ठीक किया गया। इस बाद ट्रेन ने आज सुबह 11.25 मिनट पर आगे की यात्रा शुरू की। ट्रेन सुबह करीब 5 बजकर 5 मिनट पर जालना से रवाना हुई थी और 11.55 बजे मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पहुंची। यह दादर, ठाणे, कल्याण जंक्शन, नासिक रोड, मनमाड जंक्शन और औरंगाबाद स्टेशन पर रुकी।


मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘सुबह करीब 11 बजे ट्रेन की ब्रेक सिस्टम में खामी आई। तकनीकी खामी दूर करने के बाद यह सुबह करीब 11.25 बजे मुंबई के लिए रवाना हुई।’ बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन के ब्रेक सिस्टम में खराबी आने पर यात्रियों ने हैरानी जताई। साथ ही वे अपनी यात्रा को लेकर परेशान भी नजर आए मगर आधे घंटे के भीतर ही इस समस्या को दूर कर दिया गया। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली और उन्हें अपनी यात्रा में बहुत ज्यादा देरी का सामना नहीं करना पड़ा।


इससे पहले सीएसएमटी-जालना वंदे भारत ट्रेन ने शनिवार शाम को महाराष्ट्र के लातूर स्टेशन को पार करने के बाद सांड को टक्कर मार दी थी। रेलवे अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सांड की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन और इंजन को कोई खास नुकसान नहीं हुआ और किसी भी यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंची। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना लातूर और पोटुल स्टेशनों के बीच शाम लगभग 6 बजकर 35 मिनट पर हुई, जिसके कारण सेमी-हाई स्पीड ट्रेन 35 मिनट तक रुकी रही।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html