google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिमाचल पावर कारपोरेशन की विद्युत परियोजना के निर्माण पर हुआ गड़बड़...

Dec 16, 2023
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कुल्लू- जिला कुल्लू के सैंज में 100 मेगावाट के हिमाचल पावर कारपोरेशन की विद्युत परियोजना के निर्माण के दौर में हुए लाखों रुपए के गड़बड़झाले में विजिलेंस विभाग हैडक्वार्टर शिमला ने मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बिजली बोर्ड के वरिष्ठ प्रबंधक और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मुआवजे के नाम पर बंदरबांट कर डाली थी।


भ्रष्टाचार मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रस्ताव मंजूरी को भेज दिया है। मामले में विजिलेंस विभाग ने आगे बढ़ते हुए एफआईआर दर्ज करने की मंजूरी के लिए केस भेज दिया है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के दौरान जिन लोगों की भूमि थी। भूमि के मुआवजे की एवज में मकान को भी दर्शाकर डबल मुआवजा दे डाला था।


हकीकत में वहां पर कोई भी मकान नहीं बना था, जिसके चलते इस मसले में बिजली बोर्ड के अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों की आपसी मिलीभक्ति के चलते इतने बड़े स्तर पर गड़बड़झाला होने की सूरत में बिजिलेंस विभाग ने इस कार्रवाई को अंजाम देने के प्रक्रिया तेज कर दी है। विजिलेंस विभाग मंडी के एसपी राहुल नाथ का कहना है कि डिप्टी एसपी कुल्लू अजय कुमार के नेतृत्व में टीम इस मामले को अंजाम देने में लगे हुए हैं।


इस मसले में आधा दर्जन लोग संलिप्त पाए गए हैं, जिनको बिजली बोर्ड के वरिष्ठ प्रबंधक सहित लैंड एक्विजिशन ऑफिसर और अन्य विभागीय अधिकारियों की संलिप्तता होने की सूरत में शिकायत दर्ज हुई थी और उस दौरान निर्माण कार्य के चलते इस मामले में विजिलेंस विभाग को 2014 में शिकायत हुई थी, जिसके चलते अब इस मामले में संलिप्त अधिकारियों के खिलाफ हाल ही में विभाग ने दोबारा से हिमाचल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी को मंजूरी प्रदान करने और इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाने के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html