अस्पताल में हुआ विवाद, फिर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या.........

बस्तर संभाग के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में रविवार को एक प्रेमी ने प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी, प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को इतना मारा कि उसकी मौत हो गई | आरोपी प्रेमी को अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर परपा थाने ले गई, पुलिस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है | जानकारी के मुताबिक, मृतका का नाम पूनम शर्मा बताया जा रहा है, जो मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रही थी | पूनम का शनिवार रात अपने प्रेमी से लड़ाई झगड़ा हुआ, इसके बाद प्रेमी अपने दोस्तों के साथ रात के 12 बजे डिमरापाल अस्पताल में पहुंचा, आरोपी प्रेमी ने ड्यूटी कर रही महिला सुरक्षाकर्मी पूनम के साथ विवाद शुरू कर दिया, देखते ही देखते वह उसे मारने पीटने लगा |
महिला सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट होता देख अस्पताल में हड़कंप मच गया और अन्य सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को रोका और पूनम को बचाया. इसके कुछ देर बाद दोनों के बीच समझौता हुआ | मामला शांत होने के बाद प्रेमी और प्रेमिका दोनों अपने किराए के रूम में चले गए. कुछ घंटे बाद प्रेमी वापस बेहोशी की हालत में प्रेमिका को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल डिमरापाल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | सूत्रों के मुताबिक मृतका के गले पर काले धब्बे दिखे, मामला संदिग्ध जानकर अन्य सुरक्षाकर्मियों ने प्रेमी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments