google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मचा हड़कंप, रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त...

Dec 4, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रामपुर- उत्तर प्रदेश के रामपुर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा देर रात हुआ, जब मालगाड़ी बेपटरी हुई. इसके दो वैगन के पहिये रेलवे ट्रैक से उतर गए थे. जिसके चलते रेल संचालन बाधित हो गया. गनीमत रही कि इस हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के सीनियर अधिकारी और इंजीनयरिंग टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे और ट्रैक को खाली कराने का प्रयास शुरू किया गया |


मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मुरादाबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रामपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास की है. जहां, अप लाइन की मालगाड़ी रात करीब 11 बजे बेपटरी हो गई. मालगाड़ी के दो वैगन के पहिये रेलवे ट्रैक से उतर गए थे. इसके कारण अप और डाउन लाइन का रेल संचालन बाधित हो गया. कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोकना पड़ा, जबकि कई ट्रेनों को चंदौसी होते हुए पास कराया गया. हालांकि, अभी हादसे की वजह का पता नहीं चल सका है |


इस बीच रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. कंट्रोल रूम में यात्री ट्रेनों के बारे में पूछताछ करते रहे. सहायता केंद्र के बाहर भी यात्रियों की भीड़ रही. मामले में मुरादाबाद के डीआरएम आरके सिंह का कहना है- मालगाड़ियों के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. दिल्ली से लखनऊ तक का मुख्य मार्ग प्रभावित हुआ. इसे जल्द ही फिर से शुरू कर लिया जाएगा. तमाम व्यवस्था की जांच की जा रही है. घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html