छठ घाट में मचा हड़कंप, व्रत रखी महिला की तबीयत बिगड़ी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलरामपुर छठ महापर्व के आखिर दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक व्रती महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई, देखते ही देखते कुछ ही देर में महिला बेहोश होकर गिर गई |
घटना राम मंदिर छठ घाट की है, उगते सूर्य को अर्घ्य देने हजारों लोग घाट पर तड़के सुबह से पहुंचे थे, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने पूजा अर्चना की, पूजा के बाद सभी वापस लौटने लगे, इसी दौरान महिला अचानक गिर गई, महिला के साथ आए परिजन घबरा गए, वहां मौजूद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से तुरंत महिला को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments