सचिन तेंदुलकर के खिलाफ हुआ बड़ा प्रदर्शन.......
.

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ऑनलाइन गेमिंग को प्रमोट करने पर निशाने पर आ गए हैं |मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के खिलाफ गुरुवार को उनके मुंबई में मौजूद घर के बाहर प्रदर्शन किया गया | यह प्रदर्शन महाराष्ट्र के निर्दलीय विधायक बच्चू कडू और उनके समर्थकों ने किया |
बच्चू कडू ने प्रदर्शन को लेकर कई फोटो ट्विटर पर शेयर किए | उन्होंने कई ट्ववीट कर प्रदर्शन की वजह भी बताई | बच्चू ने लिखा, "भारत रत्न सचिन तेंदुलकर से बार-बार पेटीएम फर्स्ट गैम्बलिंग विज्ञापनों को बंद करने का अनुरोध किया | लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है | हम तेंदुलकर के खिलाफ नहीं हैं लेकिन एक भारत रत्न व्यक्ति के लिए यह अशोभनीय है | या तो उन्हें विज्ञापन बंद कर देना चाहिए या फिर भारत रत्न लौटा देना चाहिए | "






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments