google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बडे़ नक्सली नेता के मारे जाने से नक्सलियों में बौखलाहट.....

Oct 26, 2023
1 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्‍तीसगढ़ में एक तरफ विधानसभा चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है, तो दूसरी तरफ नक्सलियों का खौफ भी कम नहीं। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी नागेश पदम की पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से नक्सलियों में बौखलाहट है।


इसी कड़ी में नक्‍सलियों ने 26 अक्टूबर को बीजापुर जिले में बंद का आव्हान किया। नक्‍सली नेता मोहन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को छोड़कर सभी को बंद में सहयोग करने की अपील की है। नक्सलियों ने बंद को लेकर नेशनल हाईवे पर कर्रेमरका में सड़क पर बैनर लगाया है।


नकसलियों ने गंगालूर सड़क पर पेड़ पर पोस्टर भी लगाये हैं। मंगलवार को बीजापुर के नया बस स्टैंड में बंद को सफल बनाने, चुनाव बहिष्कार सहित भाजपा को देश के लिए फांसीवादी बताया है। साथ ही चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं को चेतावनी दी। वहीं बीजापुर से रायपुर जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस को रोककर नक्सलियों ने बैनर बांधकर बस को वापस बीजापुर भेजा। नक्सलियों ने बरदेला गांव को खाली कराया।


कहा जा रहा है कि नक्सली नेता नागेश पदम् के मारे जाने का विरोध कर रहे हैं। इसी सिलसिले में नक्सलियों ने आज बीजापुर बन्द बुलाया है। बन्द से पहले देर रात नक्सली उत्पात मचाते रहे। बता दें कि 17 अक्टूबर को पुलिस के साथ मुठभेड़ में मद्देड़ एरिया कमेटी प्रभारी नागेश पदम मारा गया। इस मुठभेड़ में नक्‍सलियों अपने बड़े लीडर के मारे जाने को स्वीकार किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html