कांग्रेस में आए अन्य दलों से नेताओं के प्रति कार्यकर्ताओ में खास उमंग नही...

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक – एक सीट पर राजनीतिक उठापटक जारी हो गया है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की एक्टिवीटी भी बढ़ गई है प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता हैं |
हाल ही में अन्य पार्टियों से कांग्रेस में आए नेता भी टिकट के चक्कर काट रहे हैं अन्य पार्टियों से हाल ही में कांग्रेस में आए नेताओं के आगे पीछे घूमने वाले कुछ कार्यकर्ता अपने नेताओं को टिकट का प्रबल दावेदार बता रहे हैं बताते हैं टिकट के ऐसे कई दावेदारों को राजधानी में डेरा लगा हुआ है। ऐसे कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी तो पेश कर दी है पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओ के साथ उनका तालमेल नहीं जमा पा रहा हैं इसलिए राजधानी में डेरा डालकर बैठे हुए हैं टिकट के दावेदारों को कभी उप मुख्यमंत्री और कभी मुख्यमंत्री के दरबार में देखा जा रहा है।
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड चुके नेताओं को पार्टी ने भले ही प्रवेश दे दिया है पर कार्यकर्ताओ में आज भी नाराजगी जस की तस बनी हुई हैं बाहर मन से कार्यकर्ता भले ही उन्हे पार्टी में प्रवेश के लिए बधाई दे रहे हैं लेकिन कार्यकर्ताओ के मन के उनके लिए खास उमंग नही है लैलूंगा विधानसभा एक मात्र उदाहरण हैं ऐसे कई विधानसभा क्षेत्र है जहां इस तरह की बातें उठ रही है ऐसे में पार्टी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को कैसे संतुष्ट करेगी यह अभी देखना बाकी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments