जहरीले अहिराज सांप के आ जाने से परिवार में अफरा-तफरी...
- ANIS LALA DANI

- Nov 23, 2023
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद घर में पसरे मातम के बीच जहरीले अहिराज सांप के आ जाने से परिवार के साथ ही मेहमानों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सांप की वजह से पूरा परिवार डर गया. आनन-फानन में स्नेक कैचर्स को बुलाया गया |
जानकारी के अनुसार, कोरबा में बालको थानांतर्गत बेलगिरी बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब गम के साए में डूबे परिवार के घर जहरीला अहिरात सांप प्रवेश कर गया. घर में पहले ही काफी मेहमान मौजूद थे उनकी नजर जब सांप पर पड़ी तब वे दहशत में आ गए. आनन-फानन में सर्पमित्रों को फोन किया गया. सूचना मिलते ही सर्पमित्र बिना देर किए मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू किया जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली |




.jpg)







