google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेंदुए के रिहायशी क्षेत्र में विचरण से लोगों में डर का माहौल...

Dec 19, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

इंदौर- रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत है. हालांकि तेंदुए के शिकार या हमले जैसी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन तेंदुए के रिहायशी क्षेत्र में विचरण से लोगों में डर का माहौल जरूर बन गया है. जानकारी के मुताबिक, उपनगरी बोड़खी के टंडन कैंप गेट नंबर एक के पास सुबह पांच बजे तेंदुआ देखा गया है |


इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर जांच कर रही है. तेंदुए के फुट प्रिंट भी मिले हैं. जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते हैं, तब तेंदुआ बोड़खी के टंडन कैंप इलाके में घूम रहा था. इसकी तस्दीक के लिए पास के ही सुपर मार्केट के सीसीटीवी खंगाले गए तो तेंदुआ वहां से गुजरता दिखाई दिया. रिंकू हाथिया ने बताया कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली कि उनके घर के पास से सुबह तेंदुआ गुजरा है, जो सामने सडक़ से होता हुआ पीछे खेतों की तरफ चला गया |


दीपेश साहू ने बताया कि लोगों ने इसे सुबह देखा, लेकिन इस पर एकदम से विश्वास न होने के कारण सीसीटीवी देखे जाने पर यह तेंदुआ फुटेज में देखा गया है. फिलहाल वन विभाग ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की. उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ग्राम सराढ़ के पास तेंदुए ने गाय के दो बछड़ों का शिकार किया था |


इस विषय में जब वन परिक्षेत्र अधिकारी रामस्वरूप उइके से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि तेंदुए की जानकारी मिली है. टीम को भेजा गया है. तेंदुए की तलाश की जा रही है, फिलहाल तेंदुए से कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है. वनकर्मियों द्वारा सर्चिंग की जा रही है. लोगों को भी समझाइश दे रहे हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html