मादा तेंदुए की मौत से चिड़ियाघर में में हड़कंप....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिजनौर से लाए गए एक मादा तेंदुए की मौत से कानपुर प्राणी उद्यान में हड़कंप मच गया है। बीते कई दिनों में ह्यूमन टेरिटरी में घुसे तेंदुए को रेस्क्यू करके उसे कानपुर चिड़ियाघर लाया गया था उसी मादा तेंदुए की मौत हो गई है। चिकित्सकों ने तेंदुए का पोस्टमार्टम कर बिसरा को सुरक्षित कर लिया है। जिसे बरेली भेजा जाएगा।
बिजनौर क्षेत्र में ह्यूमन टेरिटरी में घुसकर आतंक मचाने वाली दो मादा तेंदुए को 9 सितंबर को कानपुर चिड़ियाघर लाया गया था। दोनों प्राणी उद्यान के अस्पताल में अलग-अलग में रह रही थीं। दोनों को कुछ चोट लगी थी। जिनका इलाज चिकित्सक कर रहे थे। एक मादा तेंदुए की अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह अंदरूनी चोट और गहरे जख्म हैं। बिसरे को सुरक्षित रख लिया है जिसे जांच के लिए बरेली भेजा जाएगा। दूसरी मादा तेंदुए की भी हालत खराब है। प्राणी उद्यान के डायरेक्टर केके सिंह ने बताया कि मादा तेंदुआ सदमे में थी और उसको कई गहरी चोट भी लगी थी जिसका इलाज चल रहा था। उसकी हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई है।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Comments