कांग्रेस प्रत्याशी के चयन पर फंसा पेंच.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर। रायपुर उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशी के चयन पर पेंच फंस गया है | इस सीट पर प्रत्याशी को लेकर पूर्व प्रदेश प्रभारी की एंट्री हो गई है | पूर्व प्रदेश प्रभारी अपने अनुसार रायपुर उत्तर सीट पर उम्मीदवार घोषित करने अड़े हुए है | जिसके कारण डॉ राकेश गुप्ता का नाम सबसे आगे होने के बावजूद उनकी दावेदारों मुश्किल में पड़ती जा रही हैं | कुलदीप जुनेजा का नाम कटने पर डॉ राकेश गुप्ता को उम्मीदवार बनाने सीएम के सलाहकार पूरी दमदारी से डटे हुए हैं |मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस इलेक्शन समिति ने बाकि सीटो पर सीएम और पीसीसी चीफ से दावेदारों के बीच समन्वय कराकर सिंगल नाम मांगे हैं | वही कुलदीप जुनेजा और डॉ राकेश गुप्ता दोनों एक-दूसरे के पक्ष में नजर आने की चर्चा हैं | खबर के अनुसार एक संभावित प्रत्याशी लगातार ताकत लगाने के कारण हर दूसरा नेता उसका नाम सुनते ही एक-दूसरे नेताओं को शक के निगाह से देखते हैं | चर्चा यह भी हैं कि कम से कम उत्तर की टिकट के लिए 25 करोड़ तक लेनदेन हो सकता हैं | आम कांग्रेस जन खुलेआम इस बात को स्वीकारते भी हैं |
रायपुर उत्तर के कारण बाकि टिकटों के वितरण में देरी हो रही है जिसका एक प्रमुख कारण यह भी है कि रायपुर उत्तर में पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री दिल्ली में अपनी पूरी ताकत से अपने करीब प्रत्याशी को टिकट दिलाने दबाव बना रहे हैं | इसी कारण भूपेश बघेल की टीम के चार सदस्य में से एक करीबी डॉ राकेश गुप्ता की टिकट कठिन होती जा रही है | ऐसा रायपुर शहर से लेकर दिल्ली तक चर्चा हो रही हैं | कांग्रेस के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी के रूप में डॉक्टर राकेश गुप्ता को नए प्रत्याशी के हिसाब से सही और सटीक माना जा रहा था उसके बावजूद रायपुर के महापौर ने अपनी दावेदारी उत्तर सीट से ठोक दी अब नया नाम भी प्रमोद दुबे का इस दावेदारी में शामिल हो गया अब देखना होगा कि रायपुर उत्तर की टिकट किसको मिलती है. फिलहाल जानकारी आ रही है कि कल शाम तक कांग्रेस अपनी बची सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments