छत्तीसगढ़ के इन पांच जिलों में आज बारिश होने की संभावना...
- ANIS LALA DANI

- Jan 21, 2024
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल व हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर के वक्त भी ठिठुरन बढ़ा दी है | रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के चलते सुबह व रात के साथ ही दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहने की संभावना है। राजनांदगांव को छोड़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है, हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में बारिश के आसार है।





.jpg)







