उत्तर प्रदेश में कुछ इलाके में बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना....

लगातार हो रही बारिश ने सब परेशान है साथ ही देश के अन्य राज्यों में भारी बारिश के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं | इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में भी कुछ जगहों पर लगातार बारिश देखी जा रही है | उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों के साथ ही उत्तरी जिलों में लगातार बारिश होते देखी जा रही है | मौसम विभाग के अनुसार मानसून हिमालय के तलहटी क्षेत्र से गुजर रहा है | ऐसे में 2 से 3 दिनों तक उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है |
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में अच्छी-खासी बारिश देखने को मिल सकती है | मौसम विभाग का कहना है कि मानसून का हिमालय के तलहटी क्षेत्र में होने के कारण हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना बन रही है. इस दौरान गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित रहने के लिए बारिश के दौरान घरों में रहने की अपील की है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments