हल्की बारिश होने के आसार, छाए रहेंगे बादल...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- दिल्ली- सोमवार को देश के विभिन्न राज्यों में अचानक मौसम में बदलाव देखा गया है | उत्तरकाशी के गंगोत्री और यमुनोत्री में सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं | इसी के साथ तापमान में भी कमी दर्ज की गई | उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं | मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 17 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी |
देश की राजधानी नई दिल्ली में भी सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला | दिन से ठंडी हवाएं चलने लगीं और रात में कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश देखी गई | इसके बाद से दिल्ली में ठंड का एहसास होने लगा है | मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 17 अक्टूबर को भी दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा सकती है |
वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया जा सकता है |
मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है |
इसी के साथ लखनऊ में आंशिकतौर पर बादल छाए रहेंगे | गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापामन 30 डिग्री दर्ज किया जा सकता है | इसी के साथ, गाजियाबाद में आंशिकतौर पर बादल रहेंगे और गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments