केंद्रीय और राज्य सिविल सेवाओं की जनसांख्यिकी में परिवर्तन हुआ है....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों से गवर्नेंस में संपूर्ण सरकार के दृष्टिकोण अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि अब सीमित सोच के साथ काम करने के दिन लद गए हैं। मंत्री ने अधिकारियों से एक समान की योजनाओं की पहचान करने और बेहतर दक्षता और परिणाम के साथ योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण अपनाने को कहा, जिससे सामान्य जन को लाभ हो।
डॉ.जितेंद्र सिंह नई दिल्ली में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित छठे क्षमता निर्माण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण और दूरवर्ती इलाकों में भी प्रौद्योगिकी की उपलब्धता तथा संसाधनों का लोकतंत्रीकरण होने से केंद्रीय और राज्य सिविल सेवाओं की जनसांख्यिकी में बदलाव आ रहा है।
उन्होंने कहा कि इन दो कारकों के फलस्वरूप केंद्रीय सिविल सेवाओं में टॉपर्स पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से आ रहे हैं। डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विशेष रुझान शासन सुधारों के प्रति है और मई, 2014 में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, प्रशासन को अधिक पारदर्शी, अधिक उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए अनेक उपाय किए गए। डॉ.जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में हमारे देश में सार्वजनिक नीति का लक्ष्य राजकोषीय संघवाद, ग्रामीण भारत में परिवर्तन तथा सार्वजनिक सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार के साथ गवर्नेंस में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments