जो भी भाजपाई दिल्ली के दावेदारों को चुनौती दे सकता है, उसको इस चुनाव में निपटाने की तैयारी है....

भोपाल-मध्य प्रदेश में चुनावी घमासान जारी है. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘मप्र की जनता के बीच अब ये बात हास्य-उपहास का विषय बन गयी है कि भाजपा एक ऐसा उल्टा सर्वेक्षण करवा रही है, जिससे ये मालूम पड़े कि कौन सा भाजपाई प्रत्याशी सबसे कम वोट से हारेगा, तो फिर उसे ही टिकट दिया जाये, जिससे डबल इंजन का डबल अपमान थोड़ा कम हो सके.’
आगे उन्होंने लिखा कि ‘और तो और जनता के बीच ये बात भी चर्चा का विषय है कि मप्र का जो भी वरिष्ठ भाजपाई कल को दिल्ली के दावेदारों को चुनौती दे सकता है, उसको इसी विधानसभा में निपटाने की तैयारी है. इसीलिए इस शर्तिया हारे हुए विधानसभा चुनाव में ही उसे लड़वाकर और हरवाकर उसकी चुनौती को खत्म करने की रणनीति का खेल खेला जा रहा है. भाजपा के मंच प्रहसन-एकांकी के मंच जैसे बन गये हैं, जिसमें न कथा सच्ची है, न पात्र-अभिनय लेकिन नाटकीयता भरपूर है. भाजपा के नाटक का पर्दा गिरने वाला है |’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments