google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बासी रोटी खाने के बहुत है फायदे,भाग जाती है बड़ी-बड़ी बीमारियाँ...जाने इसके फायदे

Sep 8, 2023
2 min read






























































पत्रकार यूनुस कुरैशी की कलम से :-

बासी रोटी को खाना बहुत ही कम लोग पसंद करते हैं | अगर घर पर रात की रोटी बच गई तो अक्सर गाय या किसी जानवर को खाने के लिए दे दी जाती है | लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बासी रोटी अच्छी सेहत का राज है | इसके बहुत से फायदे हो हैं | कई तरह की बीमारियों को दूर रखने का काम बासी रोटी कर सकती है |


बासी रोटी खाने से सेहत को क्या लाभ हैं:-

-हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होगा

सुबह-सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाना हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है | हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाई बीपी वाले मरीज सुबह दूध के साथ बासी रोटी खा सकते हैं | बाकी लोग सब्जी के साथ रोटी खा सकते हैं |


-डायबिटीज में फायदेमंद

अगर किसी को डायबिटीज की शिकायत है और वह इसे कंट्रोल करना चाहता है तो ऐसे लोगों को बासी रोटी का सेवन अवश्य करना चाहिए | हेल्थ एक्सपर्ट, डायबिटिक पेशेंट खाली पेट दूध के साथ बासी रोटी खा सकते हैं |


-वजन कम करे

बासी रोटी में डाइटरी फाइबर पाया जाता है | यह वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है | ये एक ऐसा फाइबर होता है जो काफी देर तक पेट को भरा रखता है | इससे भूख नहीं लगती और मोटापे से बच सकते हैं |


-डाइजेशन के लिए जरूरी

हेल्दी बैक्टीरिया डाइजेशन के लिए काफी जरूरी होता है | बासी रोटी खाने से गट में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ता है | इससे गैस, कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं | इससे पेट को काफी आराम मिल सकता है |


-सुबह ब्रेकफास्ट में बासी रोटी

बासी रोटी ब्रेकफास्ट में रखने से सेहत को कई फायदे होते हैं | इससे समय की भी बचत होती है | ऐसे लोग जो सुबह-सुबह ऑफिस या काम पर जाते हैं तो वे नाश्ता नहीं बना पाते और बिना खाए चले जाते हैं | ऐसे में बासी रोटी खाने से पेट भी भरा रहता है और सेहत भी दुरुस्त रहती है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html