फिर एक बार दहेज़ ले नाम पर बिहाई गई बेटी......

MP की जानी-मानी महिला रेसलर रानी राणा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है | उन्होंने ग्वालियर के मुरार थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की है | वो जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर भी रही हैं |
बता दें कि ग्वालियर के चंबल अंचल से आने वाली रानी कुश्ती में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर चुकी हैं | वो कई नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीत चुकीं हैं | एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा के मुताबिक, रानी ने मुरार थाने में एक लिखित शिकायत दी है | इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें पति और सास-ससुर द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है | इसके अलावा रानी ने यह भी कहा कि ससुरवाले उनसे दहेज की भी मांग करते हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments