google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

तेल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी...

Jan 7, 2024
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कानपुर - उत्तराखंड में तेल कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में मसूरी पुलिस की दो टीमों ने कल्याणपुर थानाक्षेत्र में छापेमारी की। टीम ने आवास विकास और पुराना शिवली रोड से बांग्लादेशी समेत दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार इस वारदात में दो और शातिर शामिल हैं, जिनकी तलाश में एक ओर टीम लगी है।


पुलिस दो आरोपियों से एक पुलिस चौकी में पूछताछ कर रही है। बांग्लादेशी युवक पुलिस से सांठगांठ करके पिछले 19 वर्षों से रह रहा था। इससे पुलिस के सत्यापन प्रक्रिया की पोल खुल गई। उत्तराखंड के मसूरी थानाक्षेत्र में तेल कारोबारी के यहां तीन करोड़ से ज्यादा की चोरी कुछ समय पहले हुई थी। थाना पुलिस ने मामला पंजीकृत करके चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस सर्विलांस की मदद से कल्याणपुर क्षेत्र में पहुंची। यहां कल्याणपुर पुलिस की मदद से दो टीमें अलग-अलग लोकेशन पर निकलीं। एक टीम में दो दरोगा, तीन पुलिस कर्मियों ने आवास विकास साहब नगर में छापेमारी की। जहां से गोविंद को हिरासत में लिया गया।


पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद गोविंद की निशानदेही पर टीम ने पुराना शिवली रोड में 19 वर्षों से किराए पर रह रहे मूलरूप से बांग्लादेशी रमजान को हिरासत में ले लिया। दोनों से एक पुलिस चौकी में पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी टीम भी दो और शातिरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द उनके भी पकड़े जाने की उम्मीद है। वहीं इस संबंध में कल्याणपुर पुलिस ने किसी भी जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया।


कमिश्नरेट पुलिस के उच्चाधिकारी लगातार अपने मातहतों को अपने थानाक्षेत्रों में सुरक्षा के लिहाज से रहने वाले लोगों के सत्यापन के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद भी थानेदार इस कार्य को बोझ समझ रहे हैं। 19 वर्षों से कल्याणपुर पुलिस की सांठगांठ से मूलरूप से बांग्लादेश के रमजान नाम का आरोपी यहां रह रहा था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html