google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गेस्ट हाउस से हुई करोड़ों की चोरी, पुलिस की कई टीम जांच में जुटी...

Nov 14, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा- नोएडा के सेक्टर-60 चौकी क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र में बने एक नामी कंपनी के गेस्ट हाउस से करोड़ों रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि चोर नकदी के साथ गहने भी चुराकर ले गए हैं। संबंधित जोन के एसीपी अरविंद कुमार का कहना है कि नौकर के साथ उसके साथियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की शिकायत नामी कंपनी के मैनेजर ने सेक्टर-58 थाने में दर्ज कराई है।


30 अक्टूबर को कंपनी के गेस्ट हाउस से करोड़ों रुपये चोरी होने की जानकारी गेस्ट हाउस प्रबंधन को मिली। कंपनी ने इसकी आंतरिक जांच की तो आशंका हुई कि नौकर और उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। दो नवंबर को प्रबंधन की ओर इसकी शिकायत पुलिस से की गई।


मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। दिल्ली और हरियाणा की सीमा के आसपास लगे कैमरे को भी पुलिस ने इस दौरान खंगाला।


जानकारी के मुताबिक घटना को अंजाम देने वाले मौके से करीब 6 करोड़ रुपये की संपत्ति ले गए हैं। पुलिस का दावा है कि एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मोटी रकम भी बरामद की है। बाकी के पैसों की रिकवरी का प्रयास जारी है। चोरी की कुल रकम को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html