google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

लाखों के लोहे के चादर की चोरी, 5 शातिर चोर गिरफ्तार.....

Oct 7, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रार्थी दिनांक 03.10.2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कबीर नगर लोहा बाजार स्थित पासा एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड जो टाटा स्टील कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर है के गोदाम में टाटा स्टील कंपनी जमशेदपुर का माल लोहे का सीट अलग-अलग साइज रखा हुआ था। दिनांक 03.10.2023 के रात्रि 12 से 03 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा कंपनी में रखे 12 नग लोहे का चादर सीट अलग-अलग साइज कुल वजनी 730 किलोग्राम कीमती लगभग 70000 रुपए को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 191/ 2023 धारा- 379 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर प्रकरण में गंभीरता लेते थाना प्रभारी कबीर नगर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी अवलोकन एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर पता तलाश किया जा रहा था।


दौरान पता तलाश टाटा मैजिक वाहन क्र. CG-04, LL- 2080 में चोरी गए 12 नग लोहे को भरकर संभव डेवलपर्स जो खाली प्लॉट में छुपाकर रखा गया था उक्त वाहन के मालिक का पता तलाश कर वाहन मालिक दिनेश बघेल को पकड़ा गया जिसे पूछताछ किया गया जो बताया कि इसका पड़ोसी संजय मोगराज इसके घर आया और बोला कि माल उठाना है कहने पर दोनों साथ में लोहा बाजार पहुंचे जहां पर पहले से विशाल राजपूत, ओमन कुमार ध्रुव, दीपक तिवारी, कमलेश सिंह खड़े थे। जिसमें से ओमन, दीपक और संजय गोदाम नंबर बी 08 में चोरी करने के लिए दीवाल को कूदकर अंदर गए वहां से 12 नाग लोहे का चादर प्लेट को चोरी कर संभव डेवलपर्स के खाली प्लॉट में छिपाकर रखना बताए कि आरोपियो का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाए जाने से आरोपी दीपक तिवारी, ओमन कुमार ध्रुव, विशाल राजपूत एवं कमलेश सिंह को पता तलाश घेराबंदी कर पूछताछ किया गया जो चोरी करना कबूल किये।


चोरी गई मशरूका 12 नग लोहे का चादर सीट कीमती 70,000/ रुपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन टाटा मैजिक को जप्त किया गया तथा 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया। प्रकरण में 02 दिवस के भीतर तत्परता से चोरी गए मशरूका को बरामद किया गया। उक्त कार्य मे प्रधान आरक्षक 1703, यूसुफ खान, आर.658 पिलेश्वर प्रसाद, 1778 रोशन सोनकर का विशेष भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी


  1. दिनेश बघेल पिता श्याम लाल बघेल उम्र 29 वर्ष साकिन बीएसयूपी कॉलोनी कोटा मकान नंबर 10 ब्लॉक 15 थाना सरस्वती नगर जिला रायपुर

  2. दीपक तिवारी पिता प्रहलाद तिवारी उम्र 29 वर्ष साकिन ग्राम पाली थाना सागर मध्य प्रदेश हाल मकान नंबर 1266 जनता कॉलोनी टाटीबंध थाना आमानाका रायपुर

  3. ओमन कुमार ध्रुव उर्फ रावण पिता शत्रुघ्न ध्रुव उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम वनपचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद हाल टाटी घाट मरघटी थाना आमनाका रायपुर

  4. विशाल राजपूत पिता राजू सिंह राजपूत उम्र 27 वर्ष साकिन एलआईजी 224 प्रदूषण ऑफिस के पास थाना कबीर नगर रायपुर

  5. कमलेश सिंह पिता संजय सिंह उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम गोहपुर थाना गड़खा जिला छपरा हाल विजय सिंह का मकान उड़ता हनुमान मंदिर के पास हीरापुर थाना कवीर नगर रायपुर

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html