google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पाली थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की वारदात, दिनदहाड़े घर से चोरी हो गई स्कूटी....

Sep 15, 2023
2 min read





























































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नगर पंचायत पाली में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक ही मोहल्ले से दो दिन में दो दुपहिया की चोरी कर ली गई। हद तो तब हो गई जब दिनदहाड़े घर के बाहर रखी स्कूटी को चोर बेखौफ होकर ले गए । घटना की पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, अवैध कबाड़ी के कारोबार में जब तक नियन्त्रण नही होगा चोरी की वारदात के इज़ाफा होता रहेगा क्योंकि कबाड़ चोर ही के द्वारा इस तरह में घटनाओं को अंजाम दिया जाता है |


उक्त मामला नगर पंचायत के पास कॉलोनी कहे जाने वाले हाई स्कूल मैदान के पीछे सर्वोदय नगर स्थित है। जहां जनपद पंचायत पाली में करारोपण अधिकारी के पद पर पदस्थ श्यामलाल मरावी निवासस्थल है। प्रतिदिन की भांति मरावी प्रातः 10:00 बजे जनपद ऑफिस गए थे। भोजन अवकाश पर दोपहर 12:30 बजे घर वापस लौटे। अपना स्कूटी हीरो कंपनी (प्लेजर मॉडल/ रंग काला) क्रमांक CG12 AG 3928 को घर के बाहर रखकर भोजन के लिए अंदर चले गए। भोजन पश्चात ऑफिस जाने के लिए जब घर से बाहर निकले तो उनकी स्कूटी गायब मिली ।


आसपास और अड़ोस -पड़ोस में पूछताछ करने पर कोई जानकारी नहीं मिली। तब उन्होंने पाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इन्हीं के घर के बगल में सरजाल निवास में रहने वाले अशोक परिहार पिता मोहन सिंह परिहार की बाइक क्रमांक CG12 AR 7218 (हीरो डीलक्स / नीला काला रंग) को भी परसों रात 8:00 बजे अज्ञात चोरों ने ऐसे ही घर के बाहर से पार कर दिया था। इसकी भी सूचना पाली थाने में कर दी गई है। हाल के दिनों में पाली एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ गई है। मुक्तिधाम में पुनर्निर्माण कार्य चल रहा है जहां से भी छड और लोहे के पाइप को अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर लिया। क्षेत्र में नशेड़ियों की बढ़ती संख्या को इसका कारण माना जा रहा है। जो छोटी-मोटी चोरी कर अपने नशे के खर्च की पूर्ति करते हैं। इन पर अंकुश लगाना आवश्यक हो गया है। अन्यथा बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html