google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पीएम मोदी के ट्रांसलेटर के घर में चोरी, 10 लाख पार...

Aug 18, 2023
2 min read





























































नोएडा में हुई सनसनीखेज घटना ने हड़कंप मचा दिया है। यहां रहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषणों के ट्रांसलेटर (अनुवादक) को बेहोश करके एक महिला व उसका पति घर के अंदर से 10 लाख रुपये चुरा लिए। यह घटना थाना फेस 2 में स्थित सेक्टर 93 की सिल्वर सिटी सोसायटी की है। नोएडा के सेक्टर 93 में स्थित इस बहुमंजिला सोसायटी में हुई इस घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। नोएडा के फेज 2 थाने की पुलिस ने इस मामले की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।


नोएडा के सेक्टर 93 में रहने वाले रामकुमार ने फेज 2 थाने में एक एफआईआर दर्ज कराई है। रामकुमार पीएम नरेंद्र मोदी समेत अनेक बड़ी हस्तियों के लिए ट्रांसलेटर (अनुवादक) का काम करते हैं। रिपोर्ट में रामकुमार ने कहा है कि उनके घर सिल्वर सिटी सेक्टर 93 नोएडा में काम करने वाली घरेलू सहायिका सोनिया खान व उसका पति हाफिज उन्हें नशीला दूध पिलाकर घर के अंदर लॉकर में रखे 10 लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।


पीड़ित रामकुमार ने बताया कि वे अधिकतर समय उत्तरखंड के रुड़की शहर में रहते हैं। नोएडा के सेक्टर 93 स्थित सिल्वर सिटी सोसायटी में उनका फ्लैट है। इस फ्लैट में वे कभी-कभी आकर रुकते हैं। जब वे नोएडा के फ्लैट में आते हैंं, ताे वर्षों से घर का कामकाज कर रही घरेलू सहायिका को बुला लेते हैं। उन्होंने बताया कि 13 अगस्‍त को स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए उन्हें साथियों के साथ दिल्ली जाना था। एंट्री का पास भी उनकी कार पर लगा हुआ था। रोज की तरह वह सुबह उठे, तो एक घरेलू सहायिका घर की साफ-सफाई कर चली गई थी। वहीं, दूसरी घरेलू सहायिका सोनिया सुबह नौ बजे खाना बनाने के लिए आई। सोनिया ने मदद के लिए पति हाफिज को भी बुला लिया। सोनिया ने करीब 10 बजे रामकुमार को दूध दिया। दूध पीने के बाद रामकुमार की तबीयत खराब होने लगी। इस वजह से वह फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम में नहीं गए। उन्होंने अपनी कार साथियों को दे दी।


करीब तीन बजे जब उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी, तो उनके साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि नशे का ओवरडोज लेने से तबीयत बिगड़ी है। रात में रामकुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। 14 अगस्त की सुबह कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा देखकर उन्होंने लॉकर खोला। उसमें से 10 लाख रुपये गायब थे। शक होने पर सोनिया और हाफिज को फोन मिलाया, तो नंबर बंद मिले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर घरेलू सहायिका और उसके पति की तलाश शुरू कर दी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html