google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

ईट फैक्ट्री में हुए चोरी का खुलासा, 7 शातिर गिरफ्त में...

Nov 22, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बालोद क्षेत्र के ग्राम झलमला के सूने मकान , संजय नगर बालोद के मकान व ग्राम कोरगुडा के ईट फैक्ट्री में हुए चोरी खुलासा हुआ है। जिस पर 03 प्रकरणों में 7 आरोपियो को इलेक्ट्रीक मोटर पंप , नगदी रकम सहित 14200/- रूपये व लाखो के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है।


पहला केस -मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 03.11.2023 के दिन दोपहर करीबन 2-3 बजे अज्ञात चोर द्वारा प्रार्थी के मकान मे लगे ताले को तोड़कर उसके घर से सोने का रिंग 02 नग, लाकेट 01 नग, चैन 01 नग, नैकलेष 01 नग, एक जोडी कंगन, लग सेट, चांदी का छल्ला , पैर पटटी, बाली, झुमका, पायजेब, मोती, कनौती, गेहू दाना, पायल 05 जोड़ी, कवरिंग चैन एवं पुरानी इस्तेमाली 02 नग सैमसंग मोबाईल सेट कुल सोना 10 तोला 300 ग्राम कुल चांदी 69 तोला चोरी कर ले गया था। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 530/2023 धारा- 454,380 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को चोरी के सोने, चांदी के जेवरात सहित गिरफ्तार किया गया है। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से एनालिसिस का ग्राम झलमला से बालोद क्षेत्र के लगभग सैकड़ौ सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ग्राम संबलपुर के लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा स्थाई पता ग्राम खैरतराई थाना बालोद को पकड़कर उससे बारिकी से पूछताछ करने पर उक्त घटना करना कबूल किया वह वह पूर्व में बिहार के पटना में किसी के घर में ड्राईवर का काम करता था। कुछ वर्ष पहले हि बालोद वापस आया और ग्राम संबलपुर में किराये के मकान में रहता था। दिनांक 03.11.2023 को वह संबलपुर लोहारा से बालोद आया और झलमला में एक सुने मकान में ताला लगा देख उसके घर बाउंड्री से कूद कर मेन दरवाजा के ताले को घर में रखे कुल्हाड़ी से तोड़ कर उसके आलमारी में रखे सोने , चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया। आरोपी का नाम व पता- लक्ष्मण सिंह ठाकुर पिता गंगू राम ठाकुर उम्र 28 वर्ष पता संबलपुर थाना डौण्डीलोहारा स्थाई पता ग्राम खैरतराई थाना बालोद’


दूसरा केस – मामले का संक्षिप्त विवरण है कि- दिनांक 15/16.11.2023 के दरम्यानी रात अज्ञात चोर द्वारा संजय नगर बालोद में प्रार्थी के मकान मे बाउंड्री से कूद कर उसके मकान में प्रवेष कर उसके घर से 28500 रूपये नगदी चोरी कर ले गये थे। जिस पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 561/2023 धारा- 457,380 ,34 भादवि पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। अज्ञात आरोपियो कि पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर संदेही गोलू उर्फ गोपी नांगवंषी को पूछताछ करने पर उक्त घटना अपने एक साथी ईष्वर यादव के साथ मिलकर संजय नगर में प्रार्थी गीता प्रसाद साहू के घर के दिवार पार कर उसके मकान में प्रवेष कर उसके आलमारी से 28500 चोरी कर ले गया था। आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html