google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर के अग्रसेन चौक स्थित जय गणेश मंदिर में हुआ चोरी.....पढ़े पूरी खबर

Sep 3, 2023
2 min read
































































रायपुर के मंदिर में चोरी मामले में 4 शातिर को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस के मुताबिक संजय श्रीवास ने थाना आजाद चौक में मामला दर्ज कराया कि वह समता कालोनी अग्रसेन चौक स्थित जय गणेश मंदिर समिति का अध्यक्ष है। संजय श्रीवास के कहे अनुसार मंदिर के दान पेटी के पैसे को एक सप्ताह पहले दान पेटी खोलकर समिति के पदाधिकारियो के साथ पैसा की गिनती कर मंदिर के आलमारी में रखा गया था। संजय श्रीवास को दिनांक 01.09.2023 के सुबह 06.30 बजे मंदिर के पुजारी भागेश तिवारी ने फोन कर बताया कि मंदिर में रखे आलमारी का ताला टुटा हुआ है, सूचना पर प्रार्थी मंदिर जाकर देखा तो पाया कि मंदिर में रखे आलमारी का ताला टूटा हुआ था तथा उसमें रखा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर मंदिर में रखें आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखें उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 279/23 धारा 457, 380, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी तथा मंदिर के समिति के अन्य पदाधिकारियों सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए घटना में संलिप्त आजाद चौक निवासी शंकर यादव को पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 03 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 03 बालकों की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। चारो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण नगदी रकम 1,32,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।


गिरफ्तार हुए चोरों में - शंकर यादव पिता स्व. गोरी यादव उम्र 22 साल निवासी शिवनगर थाना आजाद चौक रायपुर | के साथ 03 बालक भी शामिल है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html