google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा सरकार में नशे का कारोबार फल-फूल रहा, छत्तीसगढ़ को नशे का गढ़ बनने से रोकने में सरकार नाकाम : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय....

5 hours ago
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार नशे का कारोबार बढ़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। आखिर छत्तीसगढ़ में नशे का सामान कहां से आ रहा है और किन रास्तों से प्रदेश में पहुंच रहा है? उन्होंने कहा कि चारों तरफ भाजपा शासित राज्यों की सीमाएं होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में नशे का कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? सरकार अब अधिकारियों की टास्क फोर्स बनाकर छत्तीसगढ़ को नशामुक्त करने की बात कह रही है, लेकिन सवाल यह है कि अब तक नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के संरक्षण में नशे का कारोबार चलने की शिकायतों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सरकार केवल टास्क फोर्स बनाने की घोषणा तक सीमित न रहे, बल्कि नशे के कारोबार के पूरे नेटवर्क, तस्करों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार नशामुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की बात करती है, तो फिर प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार चर्चा में क्यों है? छत्तीसगढ़ के युवाओं को नशे से बचाने के लिए सरकार को जवाब देना होगा। छत्तीसगढ़ में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने उठाए सवाल

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html