चुनाव आयोग और विपक्ष की तकरार तेज: AAP और INDIA गठबंधन की बड़ी बैठक आज....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश की राजनीति गरमा गई है। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े गंभीर आरोपों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में पार्टी के सभी विधायक और पार्षद शामिल होंगे, जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ आगामी एक सप्ताह तक जोरदार विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट तक मार्च की तैयारी में INDIA गठबंधन -
एक तरफ जहां आम आदमी पार्टी अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे रही है, वहीं विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के प्रमुख नेता भी आज मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकालने की योजना बना रहे हैं। इससे पहले भी विपक्षी सांसदों ने चुनाव आयोग कार्यालय की तरफ मार्च करने की कोशिश की थी, जिसे पुलिस ने रोक दिया था और कई नेताओं को हिरासत में लिया था। अब सुप्रीम कोर्ट तक प्रस्तावित इस मार्च को लेकर राजधानी में राजनीतिक पारा चढ़ गया है।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल -
विपक्षी दलों और आप (AAP) का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची में बदलाव निष्पक्ष नहीं हैं। इसी मुद्दे को आधार बनाकर विपक्ष लगातार ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है। आज होने वाली बैठकों और प्रदर्शनों के बाद यह साफ हो जाएगा कि विपक्ष इस मुद्दे को लेकर आने वाले दिनों में किस तरह आक्रामक रुख अपनाने वाला है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments