google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बलौदाबाजार-सुहेला और रिसदा बाईपास सड़क निर्माण का कलेक्टर ने किया निरीक्षण...

4 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बलौदाबाजार :- कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने बुधवार को बलौदाबाजार -सुहेला एवं रिसदा बाईपास सड़क निर्माण कार्य का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने बलौदाबाजार -सुहेला सड़क निर्माण मे ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे डब्लूएमएम कार्य एवं पुराने सड़क की खुदाई से निकलने वाले मलबे के कारण उड़ने वाली धूल से लोगों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए पानी टैंकर की संख्या बढ़ाने एवं नियमित पानी छिड़काव कराने के निर्देश दिये।


कलेक्टर ने बलौदाबाजार -सुहेला सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार को मशीन एवं मैनपावर की संख्या के साथ ही पेवर की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।उन्होंने एसडीओ औऱ सब इंजिनियर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ठेकेदार से 15 दिन का वर्क प्लान लेकर प्रतिदिन का प्रगति रिपोर्ट लें। इसके साथ ही रिवाइज वर्क तैयार करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार से सुहेला के बीच कुछ स्थानों पर पैच वर्क छूटा है उसे पूरा कराएं।


इसीतरह सुहेला से सिमगा की ओर काम की प्रगति कम है इस पर तेजी लाएं।उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा मे काम पूरा करने मशीनरी औऱ मैनपावर बढ़ाना होगा। कलेक्टर ने रिसदा बाई पास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा मशीनरी नहीं लगाने व कार्य बंद रखने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इंजीनियर व ठेकेदार से जानकारी ली।


ठेकदार ने बताया कि ग्राम पंचायत कुकुरडीह के सरपंच द्वारा जमीन संबंधित कारणों से कार्य मे व्यवधान उतपन्न किया जा रहा है। इस पर कलेक्टर शर्मा ने एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल सरपंच से बात कर सड़क निर्माण कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये।उन्होंने ठेकेदार से मशीन औऱ मानव संसाधन की संख्या बढाकर समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिये। इस द्वारान एसडीएम अरविन्द कुमार,कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#बलौदाबाजार #बलौदाबाजारसुहेला #रिसदाबाईपास #सड़कनिर्माण #कलेक्टरकुलदीपशर्मा #छत्तीसगढ़ #Chhattisgarh #BalodaBazar #RoadConstruction #BreakingADNNews


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html