ग्राम आंवराडबरी में दबिश देकर 3.5 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद: जिले की खल्लारी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम आंवराडबरी में दबिश दी और एक आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को खल्लारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आंवराडबरी में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान यानी ग्राम आंवराडबरी में आरोपी की बाड़ी के पीछे घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी गोविंद नेताम (पिता राजाराम नेताम, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम आंवराडबरी, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद) के कब्जे से एक हरे रंग की 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन बरामद की। इस जरिकेन के अंदर करीब 3.5 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित कच्ची महुआ शराब भरी हुई थी, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब जब्त कर ली है। आरोपी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर, पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की आगे की विवेचना की जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments