वनरक्षक पर युवकों ने किया जानलेवा हमला, सिर पर फोड़ी बियर की बॉटल.....

पिकनिक मनाने गए युवकों ने वनरक्षक पर प्राणघातक हमला किया है | हमलावरों ने इस कदर वार किया कि, वनरक्षक लहुलुहान हो गया | जिसे इलाज के लिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश कर रही है |
बता दें कि, तुरतुरिया में पिकनिक मनाने आए कुछ युवकों ने वन रक्षक पर बियर की बॉटल से हमला किया |सवाल यह उठता है कि, जहां एक ओर ऐसे देवत्व स्थान जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने रामवनपथ गमन के नाम से चिन्हांकित किया है. जहां भगवान राम के पुत्र लवकुश का जन्म हुआ | जहां लोग संतान पाने माता गढ़ आते है, क्या यहां शराबखोरी उचित है. शासन ऐसे लोगों पर प्रतिबंध और कठोर कार्रवाई क्यों नहीं करती |
जिससे वह बुरी तरह से घायल हुआ है | घायल वनरक्षक का इलाज जारी है | वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments