google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

किन्नर से बेपनाह प्यार करता था युवक, बेवफाई मिलने पर किया मर्डर फिर जला दी लाश....

Oct 3, 2023
2 min read






































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जयपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक प्रेमी ने प्यार में धोखा मिलने पर किन्नर को मौत के घाट उतार दिया, उसने अपने 2 साथी दोस्तों के साथ मिलकर पहले किन्नर का गला घोटा. फिर जंगल में ले जाकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी,पकड़े जाने पर आरोपियों ने हैरान कर देने वाली बातें कहीं, घटना जयपुर के कानोता थाना क्षेत्र के पापड़ गांव की है, यहां 29 सितंबर को सड़क किनारे जंगल में अधजली डेथ बॉडी मिली थी, इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मॉर्चरी में रखवाया, इसके साथ ही घटनास्थल से एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए. मृतका की पहचान नीलू किन्नर के रूप में हुई, पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी नरेश मीणा उर्फ नरसी, उसके भाई सूरज मीणा और सुनील भाट को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम की बात कुबूल की |


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नरेश नीलू का प्रेमी है, कई साल से उसके साथ रह रहा था. मगर, कुछ समय पहले नीलू उसको छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ रहने लगी, इसको लेकर नरेश और नीलू के बीच कई बार विवाद भी हुआ, 28 सितंबर को जब नीलू फागी गांव से बधाई लेकर जयपुर लौट रही थी तब उसके साथ नरेश और उसका भाई व दोस्त भी थे, इसी दौरान नरेश और नीलू के बीच जमकर लड़ाई हुई. इस दौरान नरेश ने नीलू के मुंह पर मुक्का मार दिया, इससे वो लहूलुहान हो गई, फिर नरेश और सुनील ने मिलकर ढोलक की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, आरोपी यही नहीं रुके और लाश को ठिकाने लगाने के लिए जंगल के रास्ते गाड़ी से निकल पड़े, आगे जाकर प्लास्टिक के डिब्बे में 5 लीटर पेट्रोल खरीदा और सड़क किनारे शव को आग लगा दी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html