google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

घर में पेंगोलिन को छिपाकर रखा था युवक, रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.....

Aug 22, 2023
1 min read































































जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) के साथ आरोपी सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक़ खरोरा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना खरोरा के ग्राम बुढ़ेनी निवासी एक व्यक्ति अपने घर में जीवित सालखपरी (पेंगोलिन) रखा है तथा बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है, कि उक्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया l जिस पर वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा थाना प्रभारी खरोरा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।


वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मकान को चिन्हांकित कर मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान मी एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी निवासी ग्राम बुढ़ेनी खरोरा का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा कमरे की तलाशी लेने पर कमरे में जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) होना पाया गया। जिस पर आरोपी सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) वजन लगभग 15 किलोग्राम कीमती लगभग 8,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 09, 39, 51, 52 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1977 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी - सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी पिता शत्रुहन पारधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम बुढे़नी थाना खरोरा जिला रायपुर।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html