google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुनिया का सबसे अनोखा म्यूजियम, बच्चों को होता है पायलट होने का एहसास, एंट्री बिलकुल फ्री!

Jan 22, 2024
2 min read


































ब्रेकिंग ADN न्यूज़-

क्या आपके बच्चों को विमान बहुत पसंद हैं? क्या आपका बच्चा पायलट बनना चाहता है? तो अगर आपके परिवार को इंग्लैंड जाने का मौका मिले तो लंदन के रॉयल एयर फोर्स के म्यूजियम जरूर जाइएगा. यहां बच्चों के लिए एक खास खेल का मैदान है. यहां पर बच्चों को विमान उड़ाने के संबंधी सभी चीजें तो मिलेंगी ही, उन्हें इन सभी के काम करने का रियलटाइम एहसास भी होगा. इसमें भी खास बात यह है कि इसमें जाने की कोई फीस नहीं लगती है. ऐसा म्यूजियम दुनिया में कहीं नहीं है.

म्यूजियम में खास खेल का मैदान यूके के रॉयल एयर फोर्स म्यूजिम बहुत ही बड़ा म्यूजियम जिसमें प्रदर्शनी और कई आकर्षण हैं. लेकिन इसके ठकी बहार एक मिडलैंड प्लेग्राउंड भी है जो दो साल पहले ही खुला है. आधिकारिक वेबासाइट में ही इसे फेमिली फ्रेंडली एविएशन थीम वाला खेल का मैदान बताया गया है जो कि उन बच्चों के लिए आदर्श जगह है जो पायलट बनाना चाहते हैं.

इन सभी का एक्सपीरियंस इस मैदान में एक कंट्रोल टॉवर है जो किसी भी बच्चे को एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की भूमिका में होने का अहसास दिला सकता है. इतना ही नहीं यहां एक मिनी हैंगर भी है जिसमें एक खेलने वाला एयक्राफ्ट भी है जिसके अंदर भी बच्चे जा सकते हैं. यहां एक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्ट्रर स्टेशन, एयर ट्रैभफिक कंट्रोल और रीफ्यूलिंग मिशन जैसे अनुभव भी हासिल किए जा सकते हैं.

माता पिता भी खुश

यहां स्लाइड और चढ़ाई करने के लिए एक क्लाइम्बिंग फ्रेम भी है. इसके अलावा यहां माता पिता के लिए खास वेटिंग एरिया भी है, जहां बैठकर वे ब्रेक ले सकते हैं. यहां आने वाले हर परिवार को यह खेल का मैदान बहुत ही अच्छा लगा है. कुछ का दावा है कि इस तरह का मैदान कहीं और नहीं है.

कई माता पिता का तो यहां तक कहना है कि उन्हें बच्चों को घर ले जाने के लिए अच्छा खासा लालच देना पड़ा तब कहीं जाकर वे घर लौटने के लिए तैयार हुए. उससे भी अच्छी बात लोगों को पसंद आई वो यह है कि यहां जाने का किसी तरह का प्रवेश शुल्क नहीं है. इस प्लेग्राउंड के अलावा यहां नेशनल कोल्ड वॉर प्रदर्शनी की खूब तारीफ करते हैं जहां सौ से ज्यादा साल की आरएफ की कहानियों से जुड़ी चीजें हैं.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html