google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

163 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा कीमत रखता है दुनिया का सबसे महंगा सिक्‍का.....

Aug 18, 2023
2 min read






























































163 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा कीमत रखने वाला दुनिया का सबसे महंगा सिक्‍का आज भी मौजूद है। हालां‎कि इस समय उस जमाने के केवल 12 ‎‎सिक्के ही दु‎निया में मौजूद हैं। इस ‎सिक्के का नाम सेंट गॉडंस डबल ईगल है जिसे ऑगस्‍टस सेंट गॉडंस ने डिजाइन किया था। यह सिक्‍का 1907 से 1933 के बीच ढाला गया और सिर्फ 4,45,500 सिक्‍कों का ही निर्माण किया गया था। इसमें से सिर्फ 12 सिक्‍के ही दुनिया में बचे हैं। अमेरिका में हुई एक नीलामी में इस एक सिक्‍के की कीमत 163 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा लगाई गई है। इस कड़ी में दूसरा नंबर आता है अमेरिका में ही ढाले गए फ्लोइंग हेयर सिल्‍वर डॉलर का। इस सिक्‍के को 1794 में ढाला गया और सिर्फ 1,758 सिक्‍के ही बनाए गए थे। फिलहाल दुनिया में इसके सिर्फ 6 सिक्‍के ही बचे हैं।


एक नीलामी में इनमें से हर सिक्‍के की कीमत 107.57 करोड़ रुपये लगाई गई थी। ब्रेशर डबलून कॉइन भी दुनिया के सबसे महंगे सिक्‍कों में आता है। इसे 1787 में इफ्रेम ब्रेशर ने ढाला था, जो न्‍यूयॉर्क के एक सोनार थे। दुनिया में ऐसे सिर्फ 7 सिक्‍के थे। यह अमेरिका में ढाला गया पहला सोने का सिक्‍का था। इस एक सिक्‍के की कीमत करीब 80.89 करोड़ रुपये आंकी गई है। महंगे सिक्‍कों की कड़ी में एडवर्ड 3 फ्लोरिन का चौथा नंबर आता है। इसे इंग्‍लैंड के राजा एडवर्ड 3 ने बनवाया था। अपनी खास डिजाइन की वजह से यह सिक्‍का काफी दुर्लभ है और कीमती भी माना जाता है। एक नीलामी के दौरान इस सिक्‍के की कीमत 55।08 करोड़ रुपये आंकी गई है।


सऊदी अरब में ढाले गए उमय्यद गोल्‍ड दिनार को दुनिया का 5वां सबसे महंगा सिक्‍का माना जाता है। उमय्यद साम्राज्‍य के काल में इस सिक्‍के को ढाला गया था। यह देखने में काफी खूबसूरत और खास डिजाइन वाला है। इसके एक सिक्‍के की कीमत 43.78 करोड़ रुपये है। कनाडा में 1979 में पहली बार ढाले गए कैनेडियन गोल्‍ड मैपल लीफ को दुनिया का 6वां सबसे महंगा सिक्‍का माना जाता है। यह सिक्‍का 99 फीसदी शुद्ध सोने से ढाला गया था। सालभर में सिर्फ एक ही सिक्‍का ढाला जाता था और इसका वजन 1 ट्रॉय आउंस था। ‎जिसकी कीमत 42.95 करोड़ रुपये बताई गई थी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html