google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु फ्यूजन रिएक्टर हो गया शुरू...

Dec 6, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

  • दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु फ्यूजन रिएक्टर हुआ शुरू,

  • 2 करोड़ डिग्री सेल्सियस तापमान से पैदा होती है ऊर्जा

जापान के नाका नॉर्थ में दुनिया का सबसे बड़ा न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर शुरू हो चुका है. इसे शुक्रवार को स्टार्ट किया गया. पूरी दुनिया में अभी जितने भी परमाणु संयंत्र हैं. वो सभी फिजन पर चलते हैं. जबकि ये न्यूक्लियर फ्यूजन से ऊर्जा पैदा कर रहा है. यानी यह दो अणुओं के केंद्रक को आपस में जोड़ता है, जबकि फिजन में यह केंद्रक अलग होते हैं.


इस न्यूक्लियर रिएक्टर का नाम है JT-60SA. इसे इसलिए बनाया गया है ताकि बड़े पैमाने पर, सुरक्षित तरीके से और कार्बन मुक्त ऊर्जा पैदा किया जा सके. यह फिलहाल एक एक्सपेरिमेंट है, जिसे बाद में लोगों या देश की जरूरत के हिसाब से बड़े पैमाने पर स्थापित किया जा सकता है.


अगर न्यूक्लियर फ्यूजन से साफ-सुथरी बिजली पैदा की होती है, तो भविष्य में यह प्रदूषणमुक्त तरीका साबित होगा. यह रिएक्टर छह मंजिला ऊंचा है. इसमें मुख्य तौर पर डोनट के आकार का वेसल है. जिसे टोकामाक कहते हैं. इसके अंदर तेजी से प्लाज्मा को घुमाया जाता है. इस प्लाज्मा का तापमान 2 करोड़ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.


इस रिएक्टर को यूरोपियन यूनियन और जापान नें मिलकर बनाया है. फ्रांस भी इससे ज्यादा ताकतवर परमाणु संयंत्र बनाने में जुटा है. जिसका नाम है इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर. दोनों ही प्रोजेक्ट का एक ही मकसद है. वो ये कि ये लोग हाइड्रोजन के केंद्रक को हीलियम जैसे भारी एलिमेंट से फ्यूज कराया जाता है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html