महानदी पूल से कूदी महिला को 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया...

राजिम के पुल के ऊपर से कल देर शाम एक महिला महानदी में कूद गई। जानकारी मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) और पुलिस की संयुक्त टीम ने लगभग 2 घंटे की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, रविवार होने के चलते गरियाबंद जिले के पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले लोग भी गाड़ियों को पुल पर रोककर संयुक्त टीम द्वारा महिला को बाहर निकालने का घटनाक्रम देखते हुवे नजर आये। बताया जा रहा है की महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह महानदी में कूदी
आपको बता दें कि महानदी में कूदने वाली महिला का नाम टिकेश्वरी साहू पति बोहरन साहू (उम्र 38 वर्ष) है जो कि गरियाबंद जिले के ग्राम सड़कपरसुली की रहने वाली है। बताया जाता है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह महानदी में कूद गई थी, हालांकि पुलिस व एसडीआरएफ की टीम के द्वारा उसे सुरक्षित निकाल लिया गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments