जोड़ों के दर्द से परेशान रहती थी महिला, जहर खाकर किया सुसाइड....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर - बीमारी से तंग आकर जहर खाने वाली एक अधेड़ महिला की सिम्स में मौत हो गई। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। ग्राम बिरकोना निवासी रमाबाई पति लक्ष्मी चौहान के हाथ-पैर व जोड़ों में अक्सर दर्द रहता था। इससे परेशान होकर 31 दिसंबर को उसने जहर खा लिया था। उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था। कल उसकी मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है।
चालक पर FIR दर्ज
रेड सिग्नल जंप कर गलत साइड से जा रही एंबुलेंस नेहरू चौक पर अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे मरीज, उसकी पत्नी व मां घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में एंबुलेंस चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम पतगवां निवासी जयमती बाई कश्यप पति स्व. मुरीतराम कश्यप (60) की ओर से थाने में दर्ज कराई गई है। तबीयत खराब होने के कारण 2 जनवरी को महिला ने अपने मंझले बेटे कमल कश्यप को सिम्स में इलाज लिए भर्ती कराया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments