google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला हावी हुई फायरिंग कर रहे बदमाशों पर...

Nov 28, 2023
2 min read
































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

हरियाणा भिवानी में गोलीबारी की घटना सामने आई है, यहां पुरानी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, इस गोलीबार की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल की पहचान हरिकिशन उर्फ हरिया के तौर पर हुई है, वह घर के बाहर ही खड़े थे | उन्हें तीन गोलियां लगी हैं | जिस समय फायरिंग हो रही थी, तो आवाज सुनकर एक महिला आई और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को भगा दिया. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. उधर, इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद पीड़ितों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है |


हरिया की गंभीर हालत के चलते उन्हें रोहतक PGI रेफर किया है. इतनी बड़ी वारदात के बाद भी परिजनों ने पुलिस व मीडिया के सामने चुप्पी साधी हुई है | CCTV में पूरी वारदात साफ दिख रही है. सुबह क़रीब 8 बजे डाबर कॉलोनी में दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फ़ायरिंग हो रही है. बताया जाता है कि यहां दो बाइकों पर हथियारों से लैस चार बदमाश आए और हरिया के घर पर 8-10 गोलियां दाग दीं |


फायरिंग में तीन गोलियां हरिया को लगीं. तभी पड़ोस की एक महिला हिम्मत करके बड़ा सा लठ लेकर हमलावरों की तरफ दौड़ पड़ी तो ये बदमाश फरार हो गए. आनन फ़ानन में हरिया को नागरिक अस्पताल लाया गया. जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया. सूचना मिलते ही अनाज मंडी चौकी, सिटी थाना व सीआईए पुलिस हरिया के घर पहुंची. इतनी बड़ी वारदात के बाद भी घर वालों ने न तो पुलिस को घर में कोई जांच करने दी और न ही कोई शिकायत दी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html