फ़िल्मी अंदाज में पुलिस की कस्टडी से अपराधी को भगा ले गई पत्नी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
एक महिला फिल्मी अंदाज में पुलिस की गिरफ्त से अपने अपराधी पति को छुड़ाकर ले गई. महिला स्कूटी लेकर पहुंची थी. उसने पुलिसकर्मियों से होटल में पति से अकेले में मिलने की गुहार लगाई थी.
एक घंटे तक दोनों कमरे में रहे. शाम पांच बजे चुपचाप बाहर निकले. इसके बाद उसकी पत्नी ने स्कूटी स्टार्ट की और पति को बैठाकर भाग निकली.
इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो तीनों उन दोनों को पकड़ने के लिए दौड़े. इस मामले में की सूचना एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को दी.
बुधवार को एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया. एसएसपी मथुरा शैलेश कुमार पांडेय ने फोन पर बताया कि लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.
तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. फरार बंदी अनिल और भगाने में उसका सहयोग करने वाली उसकी पत्नी के खिलाफ होडल थाने में एफआईआर दर्ज हुई है.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments